Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

चुनाव के दूसरे चरण में योगी आदित्यनाथ की 'गरज'

भाजपा ने तैयार किया आक्रामक प्रचार का रोडमैप

09 Apr 2026

चुनाव के दूसरे चरण में योगी आदित्यनाथ की 'गरज'

कोलकाता। विधानसभा चुनाव का सियासी पारा अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है। पहले चरण के चुनावी शोर के बीच भाजपा ने दूसरे चरण के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा के रणनीतिकारों ने तय किया है कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के दौरों और रैलियों में भारी इजाफा किया जाएगा।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी कहीं अधिक प्रभावी और व्यापक होने वाली है। भाजपा नेतृत्व उन्हें उन सीटों पर मुख्य रूप से उतारने की तैयारी में है, जहां मुकाबला बेहद कड़ा और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को भाजपा के मिशन 140+ से जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरे चरण में जिन 140 से अधिक सीटों पर मतदान होना है, उनमें से कई सीटें भौगोलिक और जनसांख्यिकीय दृष्टि से भाजपा के लिए बेहद संवेदनशील हैं। पार्टी की योजना के अनुसार, योगी आदित्यनाथ केवल जनसभाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उनके रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा। विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों और उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहां ध्रुवीकरण की गुंजाइश अधिक है, वहां योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर और जीरो टॉलरेंस वाली छवि को भुनाने की कोशिश होगी। 
पार्टी को उम्मीद है कि योगी के भाषणों से न केवल उनका कोर वोट बैंक एकजुट होगा, बल्कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उनकी स्पष्टवादिता नए मतदाताओं को भी प्रभावित करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा योगी आदित्यनाथ को एक ऐसे चेहरे के रूप में पेश कर रही है जो तृणमूल के खिलाफ हिंदुत्व और सुशासन के संगम का प्रतिनिधित्व करता है। उनके जरिए भाजपा बंगाल के चुनावी नैरेटिव को सीधे तौर पर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्रित करना चाहती है। चूंकि दूसरे चरण में मतदान वाली सीटों की संख्या बड़ी है, इसलिए भाजपा आलाकमान ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में योगी के कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पार्टी के भीतर यह माना जा रहा है कि चुनावी समर के इस अंतिम दौर में योगी की हुंकार माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मोडऩे की ताकत रखती है। अब सबकी निगाहें 23 अप्रैल के पहले चरण के बाद 29 अप्रैल की तैयारियों पर टिकी हैं, जहां योगी आदित्यनाथ की बढ़ी हुई सक्रियता बंगाल की सत्ता का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव के दूसरे चरण में योगी आदित्यनाथ की 'गरज'
भाजपा ने तैयार किया आक्रामक प्रचार का रोडमैप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News